UP: राजधानी में युवक की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा-बवाल, सड़क पर लाश रखकर पांच घंटे बैठे; लगा भीषण जाम
बंथरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों मामूली बात पर हुई पिटाई से घायल युवक की मंगलवार तड़के मौत हो गई, जिससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रोड पर शव रखकर जाम प्रदर्शन कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस के काफी समझाने पर कई घंटे बाद वह माने। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंथरा के मवई पड़ियाना निवासी रामकुमार रावत के मुताबिक उसका बड़ा बेटा जितेन्द्र कुमार (32) मजदूरी करता था। जितेन्द्र बीती 27 जून शनिवार को अपनी बाइक बनवाने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मवई चौराहे पर जा रहा था। तभी रास्ते में सामने से आ रही गांव के महिपाल रावत की एक बकरी को उसकी बाइक से मामूली टक्कर लग गई।
#CityStates #Lucknow #UpNews #RoadProtest #Police #Crime #TrafficJam #ViralNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 17:30 IST
UP: राजधानी में युवक की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा-बवाल, सड़क पर लाश रखकर पांच घंटे बैठे; लगा भीषण जाम #CityStates #Lucknow #UpNews #RoadProtest #Police #Crime #TrafficJam #ViralNews #VaranasiLiveNews
