यूपी विधानसभा लाइव: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा आज, पेश होंगी तीन सीएजी रिपोर्ट; हंगामे के आसार
प्रदेश सरकार ने जारी किया बजट बजट 2026-27 यूपी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट जारी किया गया। बजटीय प्रावधानों में समाज के हर तबके का ख्याल रखकर विधानसभा चुनाव 2027 साधने की कोशिश की गई है। कृषि व संबद्ध क्षेत्रों के लिए 20% ज्यादा बजट रखकर 2.5 करोड़ किसान परिवारों तो बेसिक, उच्च से लेकर तकनीकी शिक्षा के लिए बजट से 12% रकम रखकर युवाओं को उम्मीद दी है। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 55820 करोड़ रुपये रखकर हर वर्ग को संदेश दिया है। महिलाओं के लिए सीएम महिला उद्यमी उत्पादन विपणन योजना, महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना, महिला पुलिसकर्मियों के लिए वाहन खरीद, बेटियों के लिए स्कूलों में निशुल्क सेनेटरी नैपकिन और सीएम वर्किंग वीमेन हॉस्टल का प्रस्ताव भी है। प्रदेश के मूलभूत ढांचे के लिए हाथ खोलकर खर्च करने के प्रावधान भी हैं। पांच दर्जन से ज्यादा नई योजनाओं की भरमार से साफ है कि बजट वोट का गणित साधकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश है।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpAssemblyLive #CagReportsToBePresented #UpBudget2026-27 #UpBudget2026News #UpBudget2026Live #UpBudgetLive #UpBudgetLiveNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 06:05 IST
यूपी विधानसभा लाइव: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा आज, पेश होंगी तीन सीएजी रिपोर्ट; हंगामे के आसार #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpAssemblyLive #CagReportsToBePresented #UpBudget2026-27 #UpBudget2026News #UpBudget2026Live #UpBudgetLive #UpBudgetLiveNews #VaranasiLiveNews
