UP: 'चुपचाप दरवाजे की तरफ चलो', बदमाशों ने ट्रेन में सेल्समैन के कमर में सटाया तमंचा; सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल

दिल्ली से माल खरीदने जा रहे स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के दो सेल्समैन से संपर्क क्रांति ट्रेन में लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। रामपुर में बुधवार की सुबह करीब दस बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सेल्समैन के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधे थे। तीनों के हाथ में तमंचे और चाकू थे। अब तक की पड़ताल में जो सामने आया है उसके मुताबिक बदमाश रुद्रपुर से ही ट्रेन में सवार हुए और बिलासपुर स्टेशन से पहले लूटपाट की थी, लेकिन खास बात यह है कि बदमाश इतने बेखौफ थे कि तमंचे लेकर ट्रेन में सवार हो गए। उन्हें यह भी डर नहीं था कि रेलवे स्टेशन पर पकड़े न जाएं। यूं तो रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के तमाम संसाधन हैं। जीआरपी और आरपीएफ तो रहती ही है, साथ ही मेटल डिटेक्टर भी लगे रहते हैं, फिर भी यह बदमाश असलहे लेकर ट्रेन में सवार हो गए। बिलासपुर स्टेशन से पहले ही वारदात को अंजाम दिया और जब ट्रेन धीमी हुई तो कूदकर भाग गए।

#CityStates #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #RampurTrainRobbery #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 14:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'चुपचाप दरवाजे की तरफ चलो', बदमाशों ने ट्रेन में सेल्समैन के कमर में सटाया तमंचा; सुरक्षा पर खड़े हुए सवाल #CityStates #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #RampurTrainRobbery #VaranasiLiveNews