यूपी: मानसून आने के पहले प्रदेश में भीषण गर्मी, कल के बाद मौसम ले सकता है यू-टर्न; इस दिन से शुरू होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को भी कहीं कम तो कहीं तीव्र लू का असर रहा। हालांकि, राहत की खबर यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले तीन-चार दिनों में उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 28 जून तक लू का असर जारी रहेगा। 29 जून को तापमान में भारी गिरावट की संभावना जताई जा रही है। राजधानी लखनऊ समेत बांदा, गाजीपुर, बलिया, सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में लू का प्रभाव रहा। वहीं लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और बहराइच भी तीव्र लू की चपेट में रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में प्रभावी मौसमी गतिविधियों का अभाव है। लू का यह दौर आगामी 28 जून तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 29 जून से प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर शुरू होगा। जहां पर वर्षा नहीं भी होगी तो वहां पर तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट 8 से 9 डिग्री तक हो सकती है। 30 जून से प्रदेश में व्यापक वर्षा की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून के आगामी तीन-चार दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून के प्रवेश के बाद आने वाले दिनों में यह तेजी से आगे बढ़ेगा।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 05:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: मानसून आने के पहले प्रदेश में भीषण गर्मी, कल के बाद मौसम ले सकता है यू-टर्न; इस दिन से शुरू होगी बारिश #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews