UP: रोडवेज कर्मियों की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, पहले मिलते थे पांच हजार

रोडवेजकर्मियों की मृत्यु होने पर उनके अंतिम संस्कार के लिए दी जाने वाली सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसी स्थिति में 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिलेगी, जबकि पहले यह पांच हजार रुपये अंत्येष्टि के लिए दिए जाते थे। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के अंतर्गत निगम में कार्यरत नियमित, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों की किन्हीं भी कारणों से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए तत्काल बीस हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह धनराशि निगम आय से दी जाएगी तथा इसका समायोजन यात्री राहत एवं सुरक्षा योजना से किया जायेगा। इसके पूर्व कार्मिकों के आश्रितों को अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपये की आकस्मिक धनराशि प्रदान की जाती थी, जो बाद में उनके मासिक वेतन से काटे जाते थे। परिवहन मंत्री ने यह भी कहाकि निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों, कार्मिकों के लिए दिनों दिन बेहतर एवं उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान किये जाने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

#CityStates #Lucknow #AadhaarServiceCenter #UidaiUpdate #AadhaarEnrollment #UpServices #AadhaarUpdateFacility #DigitalServicesIndia #Public #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 18:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: रोडवेज कर्मियों की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये, पहले मिलते थे पांच हजार #CityStates #Lucknow #AadhaarServiceCenter #UidaiUpdate #AadhaarEnrollment #UpServices #AadhaarUpdateFacility #DigitalServicesIndia #Public #VaranasiLiveNews