UP: प्रदेश के मजदूरों को बड़ा फायदा, वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये
उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश की ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में 1 जुलाई 2026 से बड़ा बदलाव लागू हो गया है। केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया है। इस नई योजना के तहत अब प्रदेश के पात्र ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिनों की रोजगार गारंटी मिलेगी। इस योजना के समुचित कार्यान्वयन के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। करीब 20 वर्षों तक ग्रामीण रोजगार की रीढ़ रहे मनरेगा की जगह अब यह नया ढांचा ले रहा है। यह कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, रोजगार बढ़ाएगा और गांवों में स्थायी विकास कार्यों को गति देगा।
#CityStates #Lucknow #UpNews #RuralEmployment #VbgRamJiAct #MinimumWages #Mgnrega #UttarPradesh #GovernmentScheme #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 14:09 IST
UP: प्रदेश के मजदूरों को बड़ा फायदा, वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये #CityStates #Lucknow #UpNews #RuralEmployment #VbgRamJiAct #MinimumWages #Mgnrega #UttarPradesh #GovernmentScheme #VaranasiLiveNews
