यूपी लीग : लखनऊ फाल्कन ने शुरू की ट्रायल की तैयारी

- कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने खिलाड़ियों से की पंजीकरण कराने की अपील संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरूआत 14 अगस्त से हो रही है। इसके लिए सभी टीमों की ओर से तैयारी शुरू की जा चुकी है। मेरठ मेवरिक्स और गोरखपुर लायंस की ओर से ट्रायल प्रक्रिया तक पूरी कर ली गई है। अब लखनऊ फाल्कन ने भी लीग को लेकर ट्रायल के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। टीम के कप्तान मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील की है। यूपी टी-20 लीग में मेरठ मेवरिक्स, लखनऊ फाल्कन, गोरखपुर लायंस, नोएडा किंग्स, काशी रुद्राक्ष और कानपुर सुपर स्टार टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें दो टीम मेरठ मेवरिक्स और गोरखपुर लायंस की ओर से रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची भी जारी की जा चुकी है। मेरठ की ओर से ट्रायल प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है। गोरखपुर लायंस के ट्रायल भी 26 जून से शुरू हो रहे हैं। 26 जून को गोरखपुर और अयोध्या में ट्रायल होंगे। 27 को गोरखपुर और 28 को नोएडा में ट्रायल लिए जाएंगे। ट्रायल में मेरठ से भी काफी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। ट्रायल प्रक्रिया के माध्यम से टीम को 6 खिलाड़ियों का चुनाव करना है। 7 खिलाड़ी नीलमी से लिए जाएंगे और 12 खिलाड़ी रिटेन किए जा रहे हैं। एक टीम को कुल 25 खिलाड़ी चुनने हैं। इकाना स्टेडियम में होंगे लखनऊ के ट्रायललखनऊ फाल्कन के कप्तान मेरठ के भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि टीम की ओर से ट्रायल इकाना स्टेडियम लखनऊ में लिए जाएंगे। इसके लिए टीम प्रबंधन की ओर से पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जल्द ही रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची को भी जारी किया जाएगा। वहीं, बाकी खिलाड़ियों का चुनाव ट्रायल और नीलामी प्रक्रिया से होगा। अभी ट्रायल तिथि जारी नहीं हुई है लेकिन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि जुलाई के पहले सप्ताह में ट्रायल लिए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील की है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी उन्होंने लोगों को दी। उन्होंने कहा कि टीम प्रबंधन की ओर से युवा क्रिकेटरों को मौका दिया जा रहा है। तेज गेंदबाज और बल्लेबाजों का चुनाव ट्रायल प्रक्रिया से होगा।

#UPLeague:LucknowFalconsBeginPreparationsForTrials. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 25, 2026, 18:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी लीग : लखनऊ फाल्कन ने शुरू की ट्रायल की तैयारी #UPLeague:LucknowFalconsBeginPreparationsForTrials. #VaranasiLiveNews