UP News: माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले, लखनऊ के डीआईओएस बदले
यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश में लखनऊ सहित 27 जिलों के डीआईओएस की तैनाती में फेरबदल किया गया है। देवेंद्र कुमार पांडेय लखनऊ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक हैं। इसी तरह संयुक्त शिक्षा निदेशकों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। वहीं, उप शिक्षा निदेशकों और अपर शिक्षा निदेशकों के भी तबादले किए गए हैं। राघवेंद्र सिंह को जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा बनाया गया है। अमिता सिंह अभी तक उप प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उन्नाव में तैनात थीं। उन्हें अब बाराबंकी का जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह संतोष कुमार राय को प्रयागराज का जिला विद्यालय निरीक्षक, अरविंद कुमार को हरदोई का जिला विद्यालय निरीक्षक, जय करन यादव को सहारनपुर का जिला विद्यालय निरीक्षक, राजीव कुमार यादव को बागपत का जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। उपेंद्र कुमार को संतकबीरनगर का प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक पर तैनाती दी गई है। राजीव कुमार दीक्षित को मिर्जापुर का प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। कौस्तुभ कुमार सिंह को अंबेडकरनगर का जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रवीण कुमार तिवारी को कानपुर नगर का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। देवेंद्र कुमार सिंह को जौनपुर का प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी तरह रविंद्र पाल सिंह को आगरा के प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। चंद्रशेखर को गौतमबुद्धनगर में जिला विद्यालय निरीक्षक तैनात किया गया है। बुद्ध प्रिय सिंह को गाजियाबाद का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। संजीव कुमार को फर्रूखाबाद का प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नियुक्त किया गया है। मुदिता पांडेय को फिरोजाबाद का प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। मनोज कुमार मिश्र को बलिया का जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है।
#CityStates #Lucknow #LucknowNews #UpNews #DiosInLucknow #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 16:50 IST
UP News: माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले, लखनऊ के डीआईओएस बदले #CityStates #Lucknow #LucknowNews #UpNews #DiosInLucknow #VaranasiLiveNews
