धार्मिक स्थल में दरिंदगी: दुपट्टे से हाथ-पैर बांध की हैवानियत, गुस्साए लोगों ने आरोपी की फूंकी बाइक; तनाव
चित्रकूट जिले के राजापुर थाना इलाके एक गांव के धार्मिक स्थल के परिसर में युवती को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती को खोजते हुए परिजन धार्मिक स्थल पहुंचे तो युवक भाग गया। परिजनों ने युवती को बंधन मुक्त कराया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक की बाइक जला दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। रविवार को युवती का मेडिकल कराया गया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक का पिता कोषागार घोटाले में जेल में बंद है। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी (18) शनिवार शाम सात बजे के बाद धार्मिक स्थल में दीपक जलाने गई थी। पहले से ही वहां घात लगाए बैठे एक गांव निवासी ने बेटी को दबोच लिया और दुपट्टे से हाथ व पैर बांध दिए। उसके साथ दुष्कर्म किया।
#CityStates #Kanpur #Chitrakoot #UttarPradesh #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 15:03 IST
धार्मिक स्थल में दरिंदगी: दुपट्टे से हाथ-पैर बांध की हैवानियत, गुस्साए लोगों ने आरोपी की फूंकी बाइक; तनाव #CityStates #Kanpur #Chitrakoot #UttarPradesh #UpPolice #VaranasiLiveNews
