UP: चंपय राय सहयोगियों से बोले- SIT की फाइनल रिपोर्ट आने तक अयोध्या छोड़कर नहीं जाऊंगा; यहां रुकने की चर्चा
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने अपने करीबी सहयोगियों से कहा है कि एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक वह यहीं रहकर हर आवश्यक सहयोग देंगे। बताया जा रहा है कि चंपत राय 23 जून से राम मंदिर परिसर से सटे तीर्थ क्षेत्र भवन में ही निवास कर रहे हैं। हाल के दिनों में वह सार्वजनिक कार्यक्रमों और मंदिर की नियमित प्रशासनिक गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन ट्रस्ट से जुड़े लोगों और सहयोगियों से लगातार संपर्क में हैं। इसी क्रम में बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचकर उनसे मुलाकात की और करीब एक घंटे तक बंद कमरे में वार्ता की। सूत्रों के अनुसार गोपाल राव ने भी बृहस्पतिवार की देर शाम तीर्थ क्षेत्र भवन पहुंचकर चंपत राय से मुलाकात की। उनके एक सहयोगी ने बताया कि चंपत राय का कहना है कि एसआईटी की फाइनल रिपोर्ट आने तक वह अयोध्या छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि चंपत राय का मानना है कि अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट होगी। इसलिए उन्होंने फिलहाल अयोध्या से बाहर नहीं जाने का निर्णय लिया है।
#CityStates #Ayodhya #ChampatRai #RamMandir #SitProbe #UpNews #RamTemple #TempleTrust #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:34 IST
UP: चंपय राय सहयोगियों से बोले- SIT की फाइनल रिपोर्ट आने तक अयोध्या छोड़कर नहीं जाऊंगा; यहां रुकने की चर्चा #CityStates #Ayodhya #ChampatRai #RamMandir #SitProbe #UpNews #RamTemple #TempleTrust #VaranasiLiveNews
