यूपी: बजट पेश करने से पहले होगी कैबिनेट की बैठक, दस प्रस्तावों पर होगा विचार; 11 बजे से पढ़ा जाएगा बजट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कुल 10 प्रस्तावों पर विचार होगा। इसमें बजट के प्रारूप को मंजूरी के अलावा स्थापना से संबंधित कई प्रस्ताव पास होने की संभावना है। 9.5 लाख करोड़ हो सकता है बजट का आकार प्रदेश सरकार बुधवार को पेश होने वाले बजट में चुनावी झलक दिखा सकती है। करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये के बजट में निवेश, रोजगार, बुनियादी ढांचा और जनकल्याणकारी योजनाओं पर सबसे ज्यादा धन खर्च होगा। बजट का लगभग एक चौथाई हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित रहेगा। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह आखिरी पूर्ण बजट होगा, जिसे सरकार ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। बजट का मुख्य फोकस क्षेत्रीय विकास पर रहेगा। खासतौर पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। दोनों क्षेत्रों के लिए विकास निधि में लगभग 1900 करोड़ रुपये दिए जाने की संभावना है, जो पिछले साल से करीब 700 करोड़ रुपये अधिक है। इससे 37 पिछड़े जिलों में विकास कार्यों को गति मिलेगी। सरकार बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को भी बड़ा पैकेज दे सकती है। बीडा के तहत कुल 56 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है, जिसमें से 23 हजार एकड़ से अधिक अभी बाकी है। इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान संभव है। प्रदेश में नए एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा आवंटन हो सकता है। लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने की योजना को गति मिलेगी। साथ ही जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे और चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को भी राशि दी जा सकती है।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpBudget2026-27 #UpBudget2026News #UpBudget2026Live #UpBudgetLive #UpBudgetLiveNews #UpBudgetLiveUpdate #UpBudgetAnnouncement #UpBudgetAnnouncement2026-27 #UpNews #UpBudgetSureshKhanna #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 08:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: बजट पेश करने से पहले होगी कैबिनेट की बैठक, दस प्रस्तावों पर होगा विचार; 11 बजे से पढ़ा जाएगा बजट #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #UpBudget2026-27 #UpBudget2026News #UpBudget2026Live #UpBudgetLive #UpBudgetLiveNews #UpBudgetLiveUpdate #UpBudgetAnnouncement #UpBudgetAnnouncement2026-27 #UpNews #UpBudgetSureshKhanna #VaranasiLiveNews