UP Budget: 30 हजार करोड़ के निवेश से बनेंगे 8 डाटा सेंटर, स्वास्थ्य क्षेत्र में 37,956 करोड़ रुपये प्रस्तावित
प्रदेश सरकार ने आईटी, एआई और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े निवेश का रोडमैप पेश किया है। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स योजनाओं के लिए 2,059 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले वर्ष से 76 प्रतिशत अधिक है। यूपी एआई मिशन के लिए 225 करोड़ रुपये और साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र हेतु 95 करोड़ रुपये रखे गए हैं। 30 हजार करोड़ के निवेश से 8 डाटा सेंटर पार्क स्थापित करने का लक्ष्य है। वहीं, स्वास्थ्य क्षेत्र में 37,956 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। आयुष्मान योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, पल्स पोलियो अभियान और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम को मजबूती देने पर जोर दिया गया है।
#CityStates #Lucknow #UpNewsToday #UpBudget2026-27 #UpBudget2026News #UpBudget2026Live #UpBudgetLive #UpBudgetLiveNews #UpBudgetLiveUpdate #UpBudgetAnnouncement #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 12:58 IST
UP Budget: 30 हजार करोड़ के निवेश से बनेंगे 8 डाटा सेंटर, स्वास्थ्य क्षेत्र में 37,956 करोड़ रुपये प्रस्तावित #CityStates #Lucknow #UpNewsToday #UpBudget2026-27 #UpBudget2026News #UpBudget2026Live #UpBudgetLive #UpBudgetLiveNews #UpBudgetLiveUpdate #UpBudgetAnnouncement #VaranasiLiveNews
