यूपी: प्रदेश में सर्दी के साथ अब कोहरे का भी बढ़ेगा असर, पूर्वांचल-तराई के इन जिलों में विशेष अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट से कई जिलों में सर्दी बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेश में पुरवाई चली। कानपुर, इटावा, हरदोई, अयोध्या और बस्ती में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी तराई के कई जिलों में अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से कम रहा। इससे रात के साथ दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। कोहरे की वजह से शनिवार को बरेली में दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने कमजोर मौसम तंत्र के असर से शनिवार से प्रदेश में पुरवाई चलने लगेगी। हवाओं के रुख में बदलाव के साथ रविवार से कोहरे का दायरा बढ़ सकता है। खासकर तराई और पूर्वांचल के जिलों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं। इससे सुबह के वक्त दृश्यता कम हो सकती है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं, लेकिन सुबह के समय कोहरे की स्थिति बन सकती है। शनिवार को मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, हरदोई में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात रही।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 08:03 IST
यूपी: प्रदेश में सर्दी के साथ अब कोहरे का भी बढ़ेगा असर, पूर्वांचल-तराई के इन जिलों में विशेष अलर्ट जारी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews
