यूपी: कल के बाद कभी भी हो सकता है भाजपा संगठन पर बड़ा फैसला, आज दिल्ली में हो सकती है निर्णायक बैठक
भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर चल रही बैठकों का दौर अभी दो दिन और चलेगा। इसी कड़ी में शनिवार को भी बैठक होनी थी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन की गैरमैजूदगी की वजह से यह बैठक एक दिन और टल गई है। हालांकि बैंगलुरू और गाजियाबाद के कार्यक्रमों से खाली होकर दिल्ली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के साथ उनके आवास पर दो घंटे से अधिक समय तक यूपी संगठन की सूची को लेकर मंथन जरूर किया। सूत्रों का कहना है अब रविवार को होने वाली बैठक में सूची पर अंतिम मुहर लग सकती है। जिसे सोमवार या मंगलवार को जारी किया जा सकता है। बता दें कि प्रदेश स्तर पर संगठन में महामंत्री, उपाध्यक्ष मंत्री के अलावा प्रवक्ता, मीडिया और युवा, अल्पसंख्यक और किसान मोर्चा के अध्यक्षों के साथ ही छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कई दौर की बैठकें हो चुकी है। प्रस्तावित नामों की सूची पर अंमित मुहर लगवाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन पिछले तीन दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #BjpOrganisation #UpElections #AmitShah #NitinNavin #PmModi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 02:55 IST
यूपी: कल के बाद कभी भी हो सकता है भाजपा संगठन पर बड़ा फैसला, आज दिल्ली में हो सकती है निर्णायक बैठक #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #BjpOrganisation #UpElections #AmitShah #NitinNavin #PmModi #VaranasiLiveNews
