Unnao: तीन बच्चों की मां के लिए युवक ने दी जान; कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, परिजन बोले- गहरे तनाव में था
उन्नाव जिले में सफीपुर के गोसाईखेड़ा गांव में युवक का शव घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ में साड़ी के फंदे से लटका मिला। चाचा की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक का किसी विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग था। आसीवन थाना क्षेत्र गोसाईखेड़ा गांव निवासी कुलदीप (22) पुत्र राजकुमार तीन साल से लखनऊ में मजदूरी करता था। मृतक के चाचा सर्वेश ने बताया कि कुलदीप का लखनऊ में रहने के दौरान एक महिला से प्रेम हो गया था। महिला तीन बच्चों की मां है। बृहस्पतिवार को वह उसी महिला को लेकर गांव आया था। एक रात रुककर शुक्रवार को महिला लखनऊ चली गई थी। उसे बुलाने के लिए कुलदीप उसे फोन करता रहा। सोमवार तक जब वह नहीं आई, तो शाम पांच बजे कुलदीप ने घर के बाहर जाकर साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
#CityStates #Kanpur #Unnao #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 15:25 IST
Unnao: तीन बच्चों की मां के लिए युवक ने दी जान; कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, परिजन बोले- गहरे तनाव में था #CityStates #Kanpur #Unnao #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #VaranasiLiveNews
