हाथ कांपे, आंखें रोईं: ट्रक ने सड़क पर बिछा दीं चार लाशें, पुलिस ने समेटे शवों के चीथड़े, ऐसा था उन्नाव हादसा

उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म तिराहे के पास बुधवार रात 11:30 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मारने के बाद भागने की प्रयास में कुचल दिया। हादसे में दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक की बड़ी बेटी पीछे से आ रहे साढ़ू की बाइक पर बैठी थी इससे वह बच गई। अजगैन कोतवाली व कस्बा निवासी वीरेंद्र (35) पुत्र गुरुचरण परिवार के साथ बुधवार को लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के दयालखेड़ा गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समापन के बाद रात में बाइक पर पत्नी रीतू (33), बेटी अनुराधा (9) और बेटे रुद्र (6) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

#CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #UnnaoRoadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 04:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हाथ कांपे, आंखें रोईं: ट्रक ने सड़क पर बिछा दीं चार लाशें, पुलिस ने समेटे शवों के चीथड़े, ऐसा था उन्नाव हादसा #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoNews #UnnaoCrimeNews #UnnaoRoadAccident #VaranasiLiveNews