विवि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला : प्रो. सोमनाथ

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हिम्मत सिंह सिन्हा की स्मृति में तृतीय व्याख्यानमाला के अंतर्गत महात्मा गांधी : भारतीय राष्ट्रवाद और इसके दार्शनिक आधार विषय पर कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। विद्यार्थियों से उन्होंने गांधीवादी मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और संवेदनशील नागरिक बनने का आह्वान किया। दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अनामिका गिरधर ने बताया कि प्रो. हिम्मत सिंह सिन्हा कुरुक्षेत्र और विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। प्रो. अमरजीत सिंह, वर्तमान प्रो. वाइस चांसलर, देशभक्त विश्वविद्यालय मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब) ने गांधी की पुस्तकों हिंद स्वराज और गीता-माता का उल्लेख करते हुए भारतीय राष्ट्रवाद के दार्शनिक आधार को सरल शब्दों में समझाया। विशेष अतिथि प्रो. रामेंद्र सिंह ने प्रो. सिन्हा के जीवन में गांधीवादी मूल्यों की झलक से जुड़े व्यक्तिगत संस्मरण साझा किए। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां प्रदान की गईं। प्राच्य-विद्या संकाय की अधिष्ठात्री प्रोफेसर कृष्णा रंगा, प्राचीन इतिहास-विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर भगत सिंह, प्रोफेसर सिन्हा की पुत्री मृणालिनी सचदेवा और परिवार के अन्य सदस्य संत कुमार, प्रेमनारायण, आयुर्वेदिक चिकित्सक मोहित गुप्ता और दर्शनशास्त्र विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी और छात्र मौजूद रहे। संवाद

#UniversityNationBuildingLaboratory:Prof.Somnath #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 03:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विवि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला : प्रो. सोमनाथ #UniversityNationBuildingLaboratory:Prof.Somnath #VaranasiLiveNews