Bareilly News: अवैध रूप से संचालित हो रहा था यूनिसन हॉस्पिटल

बहेड़ी। नैनीताल रोड फोरलेन हाईवे स्थित यूनिसन हॉस्पिटल को कुछ दिन पहले डिप्टी सीएमओ ने सील किया, अब संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में पाया गया कि यह अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। इसका पंजीकरण भी नहीं था। डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर मंगलवार देर रात को रिपोर्ट दर्ज हुई। नैनीताल रोड फोरलेन हाईवे स्थित यूनिसन हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इसका कोई भी पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग से नहीं कराया गया था। डिप्टी सीएमओ अमित कुमार ने मंगलवार को दी गई तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक महिला की मौत के बाद इस अस्पताल को सील कर दिया था। अभिलेखों की जांच करने में सामने आया कि यह अस्पताल पंजीकृत ही नहीं है। अस्पताल के संचालक, महिला की मौत के बाद से गायब हैं। उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने यूनिसन हॉस्पिटल के संचालक को नामजद किया है। इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी भाग गया है। उसके मूल निवास की जानकारी मिली है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वर्जन ,अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। टीम को सक्रीय किया गया है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ बरेली।

#UnisonHospitalWasOperatingIllegally #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: अवैध रूप से संचालित हो रहा था यूनिसन हॉस्पिटल #UnisonHospitalWasOperatingIllegally #VaranasiLiveNews