Meerut: हस्तिनापुर में सरकारी क्वार्टर के पास मिला अधेड़ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के जंगल क्षेत्र में स्थित दुधली-बस्तोरा मार्ग पर सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। राहगीरों की नजर पड़ते ही मची हलचल जानकारी के अनुसार चेतावाली (जलालपुर मखबूलपुर) गांव के पास स्थित सरकारी आवासों के निकट सोमवार सुबह कुछ लोग मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। पहले लोगों ने उसे अचेत समझा, लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें:West UP Weather:वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह

#CityStates #Meerut #हस्तिनापुरसमाचार #अधेड़काशव #अज्ञातशव #सुनसानमार्ग #दुधलीबस्तोरामार्ग #चेतावालीगांव #पुलिसजांच #शवकीपहचान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 11:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: हस्तिनापुर में सरकारी क्वार्टर के पास मिला अधेड़ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज #CityStates #Meerut #हस्तिनापुरसमाचार #अधेड़काशव #अज्ञातशव #सुनसानमार्ग #दुधलीबस्तोरामार्ग #चेतावालीगांव #पुलिसजांच #शवकीपहचान #VaranasiLiveNews