Chandauli News: पोखरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के अकोढ़वा गांव स्थित पोखरे में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पोखरे में शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोखरे से निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 42 वर्ष है और प्रथम दृष्टया शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक पोखरे तक कब और कैसे पहुंचा था। घटना के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अरुण सिंह ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है और मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अज्ञात शव की पहचान पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

#CityStates #Chandauli #Varanasi #ChandauliNews #ChandauliPolice #CrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 12, 2026, 09:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandauli News: पोखरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस #CityStates #Chandauli #Varanasi #ChandauliNews #ChandauliPolice #CrimeNews #VaranasiLiveNews