Rohtak News: एमडीयू में 10 से 12 जुलाई तक होगी अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप

संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल परिसर में 10 से 12 जुलाई तक अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। भारतीय कुश्ती संघ इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इसमें देशभर से करीब 800 युवा पहलवान गोल्ड मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।एमडीयू में फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। महिला वर्ग के खिलाड़ी 8 जुलाई को ही कैंपस पहुंच जाएंगे। हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रमेश बोहर ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुश्ती प्रेमियों में चैंपियनशिप को लेकर खासा उत्साह है।प्रतियोगिता का कार्यक्रम9 जुलाई को महिला वर्ग के 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलो भार वर्ग का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और वजन होगा। 10 जुलाई को महिला वर्ग के क्वालिफिकेशन, रेपचेज और फाइनल राउंड खेले जाएंगे। 10 जुलाई को ही फ्रीस्टाइल वर्ग के 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 व 125 किलो भार वर्ग का वेरिफिकेशन होगा। 11 जुलाई को इन वर्गों के मुकाबले होंगे। 11 जुलाई को ग्रीको-रोमन के 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो भार वर्ग का वेरिफिकेशन किया जाएगा। 12 जुलाई को इनके फाइनल बाउट होंगे।खिलाड़ियों के लिए व्यवस्थाएमडीयू की खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बैनीवाल ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने और अभ्यास की पूरी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। चैंपियनशिप में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के लिए हॉस्टलों में रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गई है।

#Under-23NationalWrestlingChampionshipToBeHeldAtMDUFromJuly10To12. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: एमडीयू में 10 से 12 जुलाई तक होगी अंडर-23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप #Under-23NationalWrestlingChampionshipToBeHeldAtMDUFromJuly10To12. #VaranasiLiveNews