Rohtak News: मामा की बेटी पर सोने का कड़ा, बाली व 57 हजार ले जाने का आरोप
रोहतक। गांधी कैंप के चाऊमिन चौक क्षेत्र में युवती के घर से सोने का कड़ा, कानों की बाली और 57 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता पुष्पा की शिकायत पर आर्य नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुष्पा ने बताया कि उसकी मामा की बेटी सोनू 28 मई को घर आई थी और रात में रुकी। आरोप है कि सोते समय सोनू ने जेवरात बदलकर नकली गहने पहना दिए और असली जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई। सुबह पता चलने पर शिकायत दर्ज कराई गई। ब्यूरो
#Uncle'sDaughterAccusedOfTakingGoldBracelet #EarringsAnd57ThousandRupees #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:21 IST
Rohtak News: मामा की बेटी पर सोने का कड़ा, बाली व 57 हजार ले जाने का आरोप #Uncle'sDaughterAccusedOfTakingGoldBracelet #EarringsAnd57ThousandRupees #VaranasiLiveNews
