Kaithal News: अघोषित बिजली कटों ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी
पूंडरी। जिले के प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व वाले गांव फरल में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था बिगड़ने से ग्रामीणों में रोष है। विडंबना यह है कि गांव में 33 केवी का बिजली घर होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। दिन और रात दोनों समय लग रहे अघोषित बिजली कटों ने ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि फरल गांव जगमग योजना के अंतर्गत शामिल होने के बावजूद नियमित बिजली आपूर्ति से वंचित है। गांव के कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर क्षमता से अधिक लोड झेल रहे हैं, जिसके कारण बार-बार फ्यूज उड़ने की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगभग 10 ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हैं और हर 10-15 मिनट में किसी न किसी ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिला प्रधान गुरनाम सिंह तथा भारतीय किसान संघ के प्रवक्ता रणदीप आर्य ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गांव के कई स्थानों पर नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के लिए एस्टीमेट कई महीने पहले स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें लगाया नहीं गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अपनाने पर मजबूर होना पड़ेगा। संवादइन स्थानों पर लगाए जाने हैं नए ट्रांसफॉर्मरबलदेव शर्मा की चक्की, टंकी नंबर-1, कबीर पंथी फल्गु तीर्थ, गुरुद्वारा साहिब, संजीव पाल गडरिया चक्की, सरकारी प्राइमरी स्कूल, रामा चक्की। ग्रामीणों ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि स्वीकृत ट्रांसफार्मरों को शीघ्र स्थापित कर ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि गांववासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।--------वर्जनयह समस्या आज ही उनके संज्ञान में आई है। ग्रामीणों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही इस बारे अधिकारियों से बात कर समाधान होगा- गौरव एक्सईएन
#UnannouncedPowerCutsHaveIncreasedTheProblemsOfTheVillagers. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 02:57 IST
Kaithal News: अघोषित बिजली कटों ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी #UnannouncedPowerCutsHaveIncreasedTheProblemsOfTheVillagers. #VaranasiLiveNews
