Bihar: कार में लिफ्ट लेकर बैठे बदमाशों ने ड्राइवर को मारी गोली, गाड़ी पर लगा था 'भारत सरकार GST' का बोर्ड

पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। फोरलेन-डुमरी ग्रामीण पथ पर बदमाशों ने कार चालक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल चालक को पहले फतुहा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी मोड़ निवासी मनोज राय के 30 वर्षीय पुत्र बिट्टू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिट्टू अपनी अर्टिगा कार से पटना से फतुहा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने रास्ते में तीन लोगों को अपनी कार में बैठाया था। कार में ही शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, जैसे ही कार फतुहा फोरलेन-डुमरी ग्रामीण पथ पर पहुंची, कार में बैठे लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पीछे बैठे बदमाशों ने चालक बिट्टू की पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही कार में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार और थाना अध्यक्ष कुमार रौशन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- Bihar News: पिकअप और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर हुई मौत घटनास्थल से मिला खोखा और जिंदा कारतूस मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा जिस कार में घटना हुई, उस पर आगे भारत सरकार GST का बोर्ड लगा मिला, जिसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। जीएसटी बोर्ड की भी होगी जांच फतुहा एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने बताया कि कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। आपसी विवाद के बाद चालक को गोली मारी गई है। घायल को पीएमसीएच भेजा गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार पर लगे भारत सरकार GST बोर्ड की भी जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।

#CityStates #Crime #Bihar #Patna #BiharNews #PatnaBihar #BarhNews #PatnaNews #FatuhaShootingCase #BiharCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 11:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: कार में लिफ्ट लेकर बैठे बदमाशों ने ड्राइवर को मारी गोली, गाड़ी पर लगा था 'भारत सरकार GST' का बोर्ड #CityStates #Crime #Bihar #Patna #BiharNews #PatnaBihar #BarhNews #PatnaNews #FatuhaShootingCase #BiharCrimeNews #VaranasiLiveNews