Una News: ऊना पुलिस ने यूपी से लापता 12 वर्षीय बालक को सुरक्षित बरामद किया

ऊना। जिला पुलिस ऊना की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उत्तर प्रदेश से लापता 12 वर्षीय बालक को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। बालक के परिजनों के ऊना पहुंचने तक उसे चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय के सुपुर्द किया गया है।पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात थाना मैहतपुर के तहत गश्त पर निकली टीम को सब्जी मंडी मैहतपुर के पास एक 12 वर्षीय बालक अकेला घूमता मिला। हेड कांस्टेबल बीरबल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालक को संरक्षण में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम हर्ष सोनी पुत्र रामजी सोनी निवासी अम्बाघर गेट, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) बताया।इसके बाद मैहतपुर पुलिस ने तत्काल थाना ठाकुरगंज, लखनऊ से संपर्क किया। वहां से पुष्टि हुई कि बालक उनके थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले लापता हुआ था। पुलिस ने बालक के पिता रामजी सोनी से भी बातचीत की, जिन्होंने उसकी पहचान अपने बेटे के रूप में की और बताया कि वह बिना बताए घर से चला गया था। उन्होंने जल्द ऊना पहुंचकर बेटे को साथ ले जाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ऊना ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में अकेला या लावारिस अवस्था में दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 23:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: ऊना पुलिस ने यूपी से लापता 12 वर्षीय बालक को सुरक्षित बरामद किया #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews