ऊना की घटना: कार शोरूम की छत से गिरे दो युवक, गंभीर रूप से घायल; काम करते समय हुआ हादसा
पुलिस थाना सदर के तहत बहडाला गांव में बुधवार सुबह दो युवक एक कार शोरूम व वर्कशाप की छत से गिर गए। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई और उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। एक युवक की दोनों बाजुओं और दूसरे की टांग में फ्रैक्चर बताए जा रहे। पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी। बताया जा रहा कि दोनों युवक आईटीआई प्रशिक्षु हैं और बहडाला के कार शोरूम में प्रशिक्षण के लिए प्रतिदिन की भांति बुधवार को गए। इस दौरान वर्कशाप की छप पर काम करते समय दोनों का संतुलन बिगड़ गया और युवक नीचे जा गिरे। आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत दोनों को उठाकर ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल युवकों की पहचान साहिल कुमार निवासी अर्नवाल तहसील अंब जिला ऊना और कुलविंद्र निवासी जटपुर संतोषगढ़ जिला ऊना के तौर पर हुई। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा कैसे हुई, इसकी पड़ताल जारी है।
#CityStates #Una #Shimla #HimachalPradesh #UnaRoofFall #BahdalaAccident #CarShowroomFall #TwoYouthsInjured #ItiTraineeFall #UnaFracture #ShowroomRoofUna #BahdalaYouthsFall #UnaHospitalInjured #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:43 IST
ऊना की घटना: कार शोरूम की छत से गिरे दो युवक, गंभीर रूप से घायल; काम करते समय हुआ हादसा #CityStates #Una #Shimla #HimachalPradesh #UnaRoofFall #BahdalaAccident #CarShowroomFall #TwoYouthsInjured #ItiTraineeFall #UnaFracture #ShowroomRoofUna #BahdalaYouthsFall #UnaHospitalInjured #VaranasiLiveNews
