उलूक महोत्सव: मोबाइल टॉर्च की रोशनी से उतारी उलूक देव की आरती, जमकर लगे ठहाके; खूब चले व्यंग्य बाण

बनारसियों की अल्हड़ मिजाजी, बेफिक्र फक्कड़पन और ठिठोली की अनूठी परंपरा का जीवंत नजारा पहड़िया मंडी स्थित सुपर मार्केट में देखने को मिला। शनिवार गोष्ठी के वार्षिक अनुष्ठान में आयोजित हास्य-व्यंग्य का बहुचर्चित आयोजन उलूक महोत्सव ठहाकों, व्यंग्य बाणों और तालियों की गूंज के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आगाज उलूक देव की भव्य और मनोरंजक शोभायात्रा के साथ हुआ। इसके बाद पूजन का जो दृश्य उपस्थित हुआ, उसने श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। अगरबत्ती, लैंप और आधुनिकता का तड़का लगाते हुए मोबाइल की टॉर्च जलाकर उलूक देव की पारंपरिक बनारसी शैली में आरती उतारी गई। अतिथियों को शॉल और माला पहनाने के साथ-साथ कई बेढंगी वस्तुएं, विचित्र उपहार और प्रतीकात्मक स्मृति चिह्न भेंट किए गए। हास्य कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को हंसी के फव्वारों से सराबोर कर दिया। मंच का प्रभावशाली और चुटीला संचालन हास्य कवि दमदार बनारसी ने किया। सम्मेलन में झगडू भइया, हिमांशु ठाकुर रुद्र, नवल सुधांशु, अंकिता सिन्हा, शांतनु त्रिवेदी, ओंकार कश्यप, वसंत लाल यादव, कुमार प्रवीण, अखिलेश द्विवेदी, बिहारीलाल लंबर, प्रतिभा यादव, अंकिता शुक्ला, प्रशांत सिंह, प्रशांत बजरंगी, अमित चौरसिया और मनमोहन मिश्र सहित अनेक चर्चित व युवा रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। कवियों ने समकालीन सामाजिक विसंगतियों, राजनीति और रोजमर्रा की आपाधापी पर ऐसे व्यंग्यात्मक तीर चलाए कि देर रात तक लोग हंसते-हंसते लोटपोट होते रहे।

#CityStates #Varanasi #UlukMahotsav #UlukDev #OwlFestival #HumorFestival #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 11, 2026, 23:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




उलूक महोत्सव: मोबाइल टॉर्च की रोशनी से उतारी उलूक देव की आरती, जमकर लगे ठहाके; खूब चले व्यंग्य बाण #CityStates #Varanasi #UlukMahotsav #UlukDev #OwlFestival #HumorFestival #VaranasiLiveNews