यूजीसी रोलबैक: एक्सप्रेसवे पर पथराव, पुलिस से हुई बड़ी चूक; आगरा बवाल की ये 10 तस्वीरें हिला देंगी दिमाग
यूजीसी के नए नियमों के विरोध में रविवार को खंदौली के गांव मुड़ी से निकले ट्रैक्टर मार्च के दौरान जमकर बवाल हुआ। करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर यमुना एक्सप्रेसवे को करीब 45 मिनट तक ठप रखा। पुलिस से झड़प और पथराव भी हुआ। वहीं नीम का सराय में पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करने से वहां कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा। प्रदर्शनकारी सुबह करीब 11:30 बजे मुड़ी चौराहे से 300 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले। पुलिस और पीएसी पहले से ही तैनात थी। प्रदर्शनकारी दो किलोमीटर दूर नादऊ में यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे तक पहुंच गए। यहां पुलिस-प्रशासन ने हाइड्रा और जेसीबी से रास्ता बंद कर रखा था। इससे प्रदर्शनकारी भड़क गए और पुलिस से धक्का-मुक्की की। उन्होंने बैरिकेडिंग उखाड़ दी और खेतों के रास्ते 12:30 बजे एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। उन्होंने अपने ट्रैक्टर और वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ाकर यातायात बाधित कर दिया। करीब 45 मिनट तक यातायात ठप होने से लंबा जाम लगा। तकरीबन दोपहर सवा बजे पुलिस और प्रदर्शनकारी नेताओं ने समझा-बुझाकर युवाओं को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा।
#CityStates #Agra #UgcProtest #TractorMarch #YamunaExpressway #StonePelting #LathiCharge #Khandouli #Protesters #यूजीसीविरोध #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 08:29 IST
यूजीसी रोलबैक: एक्सप्रेसवे पर पथराव, पुलिस से हुई बड़ी चूक; आगरा बवाल की ये 10 तस्वीरें हिला देंगी दिमाग #CityStates #Agra #UgcProtest #TractorMarch #YamunaExpressway #StonePelting #LathiCharge #Khandouli #Protesters #यूजीसीविरोध #VaranasiLiveNews
