उड़ान यात्री कैफे: उद्घाटन के एक महीने के भीतर ही बंद हो गया 'कैफे', एयरपोर्ट के पैसेंजर्स निराश; जानें वजह
Udan Cafe at Airport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों को सस्ती दरों पर नाश्ता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया उड़ान यात्री कैफे उद्घाटन के महज एक माह के भीतर ही बंद कर दिया गया है। कैफे बंद होने से खासकर बजट यात्रियों में निराशा देखी जा रही है, जिन्हें 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा जैसी किफायती सुविधाएं मिल रही थीं। यह कैफे 29 मार्च को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के बाद शुरू किया गया था। एयरपोर्ट के प्रस्थान गेट डी-1 के पास स्थित इस स्टॉल पर यात्रियों को बेहद कम कीमत में नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा था, जिससे बड़ी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे थे। यात्रियों के बीच यह पहल काफी लोकप्रिय भी हो रही थी, क्योंकि एयरपोर्ट पर सामान्यतः खाद्य पदार्थों की कीमतें अधिक होती हैं। हालांकि, अचानक कैफे को वहां से हटा दिए जाने के बाद यात्रियों को सस्ते विकल्प के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है और इसे जल्द बहाल करने की मांग की है।
#CityStates #Varanasi #UdanCafeAtAirport #LalBahadurShastriAirport #VaranasiNews #LatestNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 11:30 IST
उड़ान यात्री कैफे: उद्घाटन के एक महीने के भीतर ही बंद हो गया 'कैफे', एयरपोर्ट के पैसेंजर्स निराश; जानें वजह #CityStates #Varanasi #UdanCafeAtAirport #LalBahadurShastriAirport #VaranasiNews #LatestNews #VaranasiLiveNews
