Gurugram News: ट्रैफिक लाइट से 50 मीटर पहले बनेंगे यू-टर्न
अब रेड लाइट पर इंतजार करने की जरूरत नहीं, बिना सिग्नल मिलेगा यू-टर्नसंवाद न्यूज एजेंसीबादशाहपुर। शहर की सड़कों पर वाहन चलाने वालों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। शहर के व्यस्त चौराहों पर अब यू-टर्न लेने के लिए वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नल के हरा होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यातायात पुलिस ने शहर के करीब 15 प्रमुख चौराहों को सिग्नल-फ्री बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। नई योजना के तहत ट्रैफिक सिग्नल से लगभग 50 मीटर पहले ही यू-टर्न बना दिए जाएंगे। वहां स्लिप रोड का निर्माण और कम जगह वाली सड़कों पर डिवाइडर के बीच कट देकर यू-टर्न का रास्ता बनाया जाएगा।इन प्रमुख स्थानों पर होगा बदलाव बख्तावर चौक, सेक्टर-48-49 साउथ सिटी चौक, मेफील्ड गार्डन-मॉडर्न बाजार चौक, ताऊ देवीलाल पार्क सेक्टर-72, सेक्टर-33 चौक, आर्केडिया मॉल सिग्नल, घाटा बिजली घर चौक, कुशाल चौक, सेक्टर-41-45 सिग्नल चौक, यूनिटेक साइबर पार्क, रेजांगला चौक, सेक्टर-4-5 चौक, दौलताबाद फ्लाईओवर, मिलेनियम सिटी सेंटर जेड चौक
#U-turnsToBeConstructed50MetersBeforeTrafficLights. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:31 IST
Gurugram News: ट्रैफिक लाइट से 50 मीटर पहले बनेंगे यू-टर्न #U-turnsToBeConstructed50MetersBeforeTrafficLights. #VaranasiLiveNews
