Gurugram News: महावीर चौक पर यूटर्न बनने से वाहन चालकों को राहत

जीएमडीए ने सदर बाजार से आने वाले वाहनों के लिए बनवाया यूटर्नअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने महावीर चौक पर सदर बाजार की ओर से वाहनों के यूटर्न का प्रावधान करा दिया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है। वहीं, चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके।पुराने शहर में बस स्टैंड के पास महावीर चौक यातायात की नजर से सबसे व्यस्त चौक है। ऐसे में प्रशासन से जाम मुक्त करने के लिए प्रयास कर रहा है। बस स्टैंड की ओर अंडरपास का निर्माण हो चुका है। चौक के चारों ओर एलिवेटेड वॉक-वे बनाया गया है। जीएमडीए ने चौक पर सदर बाजार से आने वाले वाहनों के लिए यूटर्न बनवा दिया है। ऐसे में सदर बाजार से आने वाले वाले पुलिस लाइंस के सामने बने यूटर्न से वापस सिविल अस्पताल की ओर जा रहे हैं। पहले लोगों को करीब एक किलोमीटर पूरा चौक घूमकर आना पड़ता था। चौक के चारों ओर से फुटपाथ बनवा दिया है और सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाया गया है। हालांकि, अभी कुछ जगहों पर फुटपाथ पर गंदगी है, जिसे ठीक कराने की जरूरत है। जीएमडीए व नगर निगम ने पहले चौक से अतिक्रमण हटाया था लेकिन अब दोबारा से यह समस्या हो गई है। स्थानीय निवासी किशन कुमार ने बताया कि रेहड़ी पटरी से यातायात प्रभावित होता है। चौक की सुरक्षा बढ़ी महावीर चौक पर अधिकांश पूरा हो गए हैं। ऐसे में अब चौक पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। जीएमडीए ने ओल्ड दिल्ली रोड और एमजी रोड की ओर से कैमरे लगवाने के लिए पोल खड़ा करा दिया है। यहां पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) वाले एआई से लैस कैमरे लगाने जा रहे हैं। इसमें रेड लाइट उल्लंघन डिटेक्शन, स्पीड उल्लंघन डिटेक्शन, स्वचालित नंबर प्लेट (एएनपीआर), हेलमेट डिटेक्शन, गलत साइड ड्राइविंग डिटेक्शन जैसे चालान प्रमुख हैं। ----------------------------चौक पर सिविल वर्क पूरा हो गया है। यूटर्न पर बैरिकेट कराने का कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। - अमित कुमार, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए

#U-turnAtMahavirChowkBringsReliefToMotorists #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 18:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: महावीर चौक पर यूटर्न बनने से वाहन चालकों को राहत #U-turnAtMahavirChowkBringsReliefToMotorists #VaranasiLiveNews