Delhi: नाले में गिरकर दो साल की बच्ची की मौत का मामला, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग का जेई निलंबित
भलस्वा डेयरी स्थित मुकुंदपुर इलाके में रविवार एक खुले नाले में गिरने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत मामले में कार्रवाई करते हुए सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना को दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'सरकार की प्राथमिकता हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से बच्चों की, जो सबसे अधिक मासूम होते हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में खुले नालों व जान-माल के लिए खतरा पैदा करने वाले स्थलों की पहचान कर उन्हें तुरंत दुरुस्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सीधे जवाबदेही तय होगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना ही इस बच्ची के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।'
#CityStates #DelhiNcr #DelhiJeSuspended #GirlDiesAfterFallingIntoDrain #DelhiPolice #DelhiNews #CmRekhaGupta #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 10:44 IST
Delhi: नाले में गिरकर दो साल की बच्ची की मौत का मामला, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग का जेई निलंबित #CityStates #DelhiNcr #DelhiJeSuspended #GirlDiesAfterFallingIntoDrain #DelhiPolice #DelhiNews #CmRekhaGupta #VaranasiLiveNews
