Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को नकल करवा रहे दो शिक्षक पकड़े

जगाधरी। डीसी ने हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में विद्यार्थियों को नकल करवाते दो परीक्षकों का पकड़ा है। उन्होंने दोनों शिक्षकों को तुरंत केंद्र से बाहर कर दिया और दूसरे परीक्षकों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने दोनों पर डीडीआर दर्ज करने के आदेश दिए। यह कार्रवाई डीसी ने उड़नदस्ते की छापामारी के दौरान पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलावड़ में की। दोनों शिक्षक सरस्वतीनगर के निजी विद्यालय के हैं। डीसी प्रीति ने दोनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार 12वीं की पहली परीक्षा के दौरान डीसी प्रीति ने कलावड़, स्यालबा, हरनौल, सरस्वतीनगर के विद्यालयों के केंद्रों का फ्लाइंग निरीक्षण किया। इस दौरान कलावड़ के पीएमश्री विद्यालय में डीसी प्रीति ने दो शिक्षक एसएस के अध्यापक सुरेंद्र कुमार व गणित के अध्यापक अमित कुमार को सुपरवाइजर की ड्यूटी के दौरान विद्यार्थियों को नकल करवाते पकड़ लिया। उन्होंने उनके खिलाफ तुरंत डीडीआर दर्ज करवाई और ड्यूटी से मुक्त कर दिया। उन्होंने इस संबंध में शिक्षा विभाग व हरियाणा बोर्ड को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीसी ने केंद्र अधीक्षक को चेतावनी दी कि यदि परीक्षा के दौरान भविष्य में ऐसी स्थिति दिखी तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस दौरान एक कर्मचारियों को बिना पहचान पत्र के ड्यूटी देने पर फटकार लगाई और दोबारा ऐसा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्य मुक्त किए शिक्षक अब परीक्षा में ड्यूटी नहीं दे सकेंगे, उनके स्थान पर रिजर्व स्टाफ से नियुक्ति की गई है।यहां डीसी ने चेताया कि यदि परीक्षा में कोई अधिकारी, कर्मचारी, परीक्षक नकल करवाता, इसमें मदद करता और इसे बढ़ावा देते हुए मिला तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, जो विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए, उनके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा। बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की पहली परीक्षा थी। पहले दिन डीसी फ्लाइंग ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी प्रीति ने केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। परीक्षा कक्ष में पहुंचकर उन्होंने परीक्षकों से बातचीत की। डीसी ने अधीक्षकों, अध्यापकों व कर्मचारियों को पहचान पत्र फोटो लगाकर साथ रखने के आदेश दिए। वहीं, केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए कि बिना पहचान पत्र किसी कर्मचारी को प्रवेश न दिया जाए। संवाद परीक्षाकेंद्रमेंमौजूदकर्मचारीकेआईडीकार्डकीजांचकरतीडीसी।डीआईपीआरओ

#TwoTeachersCaughtMakingStudentsCheat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 26, 2026, 03:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को नकल करवा रहे दो शिक्षक पकड़े #TwoTeachersCaughtMakingStudentsCheat #VaranasiLiveNews