Prayagraj : नहाने गए सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। काफी देर बाद दोनों का शव तालाब से बाहर निकाला गया। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कटियाही गांव निवासी मनमोहन यादव की पुत्री सुषमा यादव की शादी सोरांव क्षेत्र में अवधेश कुमार यादव के साथ हुई है। सुषमा को पांच बच्चे तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपने बच्चों के साथ मायके (कटियाही) में ही रहती है। रविवार उसके दो बच्चे सचिन (12) और मधु (14) नहाने के लिए घर के पास स्थित तालाब में गए थे। काफी देर बाद भी नहाकर नहीं निकलने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई तो भाई-बहन की लाश तालाब में मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सचिन कक्षा तीन और मधु कक्षा छह में पढ़ती थी। दोनों गांव के ही स्कूल में पढ़ने जाते थे।

#CityStates #Prayagraj #CrimeNews #PrayagrajNews #Drowned #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 14:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : नहाने गए सगे भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Prayagraj #CrimeNews #PrayagrajNews #Drowned #VaranasiLiveNews