Panipat News: प्राॅपर्टी टैक्स जमा न करने पर दो दुकान सील, तीन फैक्टरी मालिकों ने मौके पर कराया जमा

पानीपत। नगर ने वित्त वर्ष के आखिरी दिनों प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम की टीम ने वीरवार को 2.86 लाख रुपये बकाया जमा न करने की स्थिति में दो दुकानों को सील कर दिया। तीन फैक्टरी मालिकों ने 6.50 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया। निगम की कार्रवाई से टैक्स बकायादारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर निगम की टीम ने टैक्स बकायादारों पर वीरवार को सख्त कार्रवाई की। टीम ने मनमाेहन नगर में एक ही मालिक की दो दुकानों पर 2.86 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। टीम ने दोनों दुकानों को सील कर दिया। टीम सेक्टर-6 के साथ लगते संत नगर स्थित एक फैक्टरी में पहुंची। फैक्टरी मालिक ने मौके पर ही टैक्स जमा करा दिया। टीम एक अन्य फैक्टरी पहुंची। यहां भी टैक्स जमा कर दिया। सेक्टर-25 में स्थित एक हैंडलूम फैक्टरी सील करने टीम पहुंची। फैक्टरी मालिक ने मौके पर ही टैक्स जमा करा दिया। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चाैधरी ने बताया कि शहर में प्राॅपर्टी टैक्स के बकायादारों को नोटिस दिए जा रहे हैं। उनको इसके लिए समय भी दिया जा रहा है। आदेशों की अनदेखी करने की स्थिति में सील किया जा रहा है।

#TwoShopsSealedForNon-paymentOfPropertyTax #ThreeFactoryOwnersPaidOnTheSpot #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 20, 2026, 03:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: प्राॅपर्टी टैक्स जमा न करने पर दो दुकान सील, तीन फैक्टरी मालिकों ने मौके पर कराया जमा #TwoShopsSealedForNon-paymentOfPropertyTax #ThreeFactoryOwnersPaidOnTheSpot #VaranasiLiveNews