Agra News: रुक्मिणी के नेत्रों से देख सकेंगे दो लोग
आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी रुक्मिणी जैन (61) का शनिवार को निधन हो जाने पर उनकी काॅर्निया एसएन मेडिकल कॉलेज को दान की गई। उनके निधन पर पति अजीत जैन ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी से नेत्रदान के लिए संपर्क किया। एसएन की नेत्र आई बैंक इंचार्ज डाॅ. शेफाली मजूमदार के निर्देशन में डाॅक्टरों की टीम व काउंसलर दीपक शर्मा के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूरी की गई। कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, नेत्रदान प्रभारी विष्णु जैन व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने अन्य लोगों से भी नेत्रदान अभियान से जुड़ने की अपील की है।
#TwoPeopleWillBeAbleToSeeThroughRukmini'sEyesTwoPeopleWillBeAbleToSeeThroughRukmini'sEyes #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 02, 2026, 03:00 IST
Agra News: रुक्मिणी के नेत्रों से देख सकेंगे दो लोग #TwoPeopleWillBeAbleToSeeThroughRukmini'sEyesTwoPeopleWillBeAbleToSeeThroughRukmini'sEyes #VaranasiLiveNews
