Kangra News: लोन दिलाने के नाम पर ठगे दो, पैसे मांगे तो युवक और गवाह को पीटा

धर्मशाला। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत लोन दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी करने और पैसे वापस मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। भवारना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार अशोक कुमार निवासी सनौरा, गगल ने शिकायत दर्ज कराई है कि ठाकुरद्वारा निवासी मृदुल ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर उसके भाई रवि कुमार को लोन दिलाने का भरोसा दिया था। मृदुल के झांसे में आकर रवि कुमार ने रजत नाम के व्यक्ति को करीब दो लाख रुपये दे दिए। इसके बावजूद न तो लोन मिला और न ही पैसे वापस किए गए।शिकायत के मुताबिक 12 जुलाई को अशोक कुमार जब ठाकुरद्वारा पेट्रोल पंप के पास मृदुल और रजत से पैसे वापस मांगने पहुंचा तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मनोज राणा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि बाद में मृदुल के परिजन नरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी ने भी मौके पर पहुंचकर मनोज राणा को पीटा और सभी आरोपी भाग गए। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 19:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: लोन दिलाने के नाम पर ठगे दो, पैसे मांगे तो युवक और गवाह को पीटा #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews