Kurukshetra News: मारपीट कर हत्या करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। मारपीट करके हत्या करने के मामले में सीआईए एक की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों की पहचान शाहाबाद कालोनी के मारकंडा निवासी मुन्ना उर्फ देवास व खरतवाडा मोहल्ला के रहने वाले साहिल के रूप में हुई हैं। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल के अनुसार खरतवाडा मोहल्ला शाहाबाद के रहने वाले उज्जवल ने पुलिस को दी बयान में बताया कि वह अंबाला में पढ़ाई करता है। आठ अप्रैल को वह अपने दोस्त अभय प्रताप व राजीव कुमार के साथ मिल रोड स्थित दुकान पर मौजूद थे। करीब शाम छह बजे एक कार उनकी दुकान के आगे रुकी जिसमें से पांच से छह युवक उतरे और उनके साथ गाली-गलोच करते हुए उनपर डंडों, बिंडों तथा गंडासी से हमला कर दिया। राजीव मौके से भाग गया तो आरोपियों ने अभय प्रताप को चोटें मारी। उन्होंने घायल अभय प्रताप को सरकारी अस्पताल शाहाबाद तथा बाद में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच हुडा चौकी शाहाबाद को सौंपी गई। 10 अप्रैल को टीम ने मामले में मारकंडा कालाेनी के रहने वाले आरोपी दर्शन सिंह, माजरी मोहल्ला के साहिल व पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया था। 18 अप्रैल को उपचार के दौरान घायल अभय प्रताप की मौत हो गई। 21 अप्रैल टीम ने मामले में मुगल माजरा के रहने वाले देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर आरोपियों से वारदात में प्रयोग कार व छह डंडे बिंडे बरामद किए गए। अब टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपी मुन्ना उर्फ देवास व साहिल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। संवाद
#TwoMoreAccusedArrestedInMurderCase #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 01:11 IST
Kurukshetra News: मारपीट कर हत्या करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार #TwoMoreAccusedArrestedInMurderCase #VaranasiLiveNews
