Jind News: ढाबे पर तोड़फोड़ करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
जींद। एवीटी स्टाफ ने थाना शहर सफीदों में दर्ज हफ्ता वसूली, जान से मारने की धमकी तथा ढाबे में तोड़फोड़ करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संंबंध में राडा मोहल्ला सफीदों निवासी शुभम सैनी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसका पानीपत-सफीदों रोड पर सैनी ढाबा है। मई में ढाबे पर काले रंग की बिना नंबर की गाड़ी आई और इसमें उतरे एक युवक ने अपना नाम तपन बताते हुए स्वयं को सफीदों मंडी का व्यापारी बताते हुए उससे प्रति सप्ताह दस हजार रुपये हफ्ता देने की मांग की। जब शिकायतकर्ता ने हफ्ता देने से मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ समय बाद आरोपी अपने छह-सात अन्य साथियों के साथ आया और ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर सफीदों में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी जांच एवीटी स्टाफ जींद को सौंपी गई। एवीटी स्टाफ एवं थाना शहर सफीदों की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी तपन तथा ऐंचरा खुर्द निवासी गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान अजीत वासी कावड़ी व शाहनवाज वासी करसिंधु का नाम सामने आया था। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
#TwoMoreAccusedArrestedForVandalismAtTheDhaba. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:03 IST
Jind News: ढाबे पर तोड़फोड़ करने के दो और आरोपी गिरफ्तार #TwoMoreAccusedArrestedForVandalismAtTheDhaba. #VaranasiLiveNews
