Kangra News: शादी समारोह में हवाई फायर करने के दो और आरोपी गिरफ्तार

जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत एक पैलेस में शादी समारोह के दौरान हवाई फायर करने के मामले में भागे दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की पहचान नीरज चौधरी और विक्रम उर्फ विक्की निवासी दरकाटी के रूप में हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। हालांकि, वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल अभी बरामद नहीं हुई है।इस मामले में पुलिस ने सूजन चौधरी निवासी दरकाटी और उसके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। हवाई फायरिंग के दौरान लोगों ने सूजन को मौके पर ही पकड़ लिया था, जबकि उसके दोनों साथी भाग गए थे। पुलिस घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोल भी बरामद कर चुकी है।घटना बुधवार रात की है, जिसमें बरात में आए युवकों पर हर्ष फायरिंग करने के आरोप लगे है। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पैलेस संचालक की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। मामले में इस्तेमाल पिस्तौल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

#TwoMoreAccusedArrestedForFiringShotsInTheAirAtAWeddingCeremony #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 02:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: शादी समारोह में हवाई फायर करने के दो और आरोपी गिरफ्तार #TwoMoreAccusedArrestedForFiringShotsInTheAirAtAWeddingCeremony #VaranasiLiveNews