Lalitpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गाेली
संवाद न्यूज एजेंसीतालबेहट। पवा गेवरा जाने वाले मार्ग पर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी तालबेहट लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, टीम को क्षेत्र में बदमाशों के होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। पवा गेवरा मार्ग पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट भेजा गया। पुलिस गोली से घायल बदमाशों में राजकुमार कुशवाहा निवासी अंजनी नगर मानिक चौक थाना कोतवाली झांसी के बाएं पैर में भोला कुशवाहा निवासी बाहर रिछरा फाटक, चिरई दूर माता मंदिर के पास थाना कोतवाली जिला दतिया मध्य प्रदेश के दाएं पैर में गोली लगी। जिसके बाद तत्काल दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। --- -----पांचों बदमाश सक्रिय अपराधी हैं। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिनका पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है। - आशीष कुमार मिश्रा, सीओ तालबेहट। -------मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर लगी रही लोगों की भीड़जिस समय पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो रही थी, उस समय पवा गेवरा मार्ग पर दोनों ओर मार्ग से गुजरने वाले लोगों की भीड़ लग गई थी। जिसके लोगों ने वीडियाे भी बनाए। जब गोली कांड के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और लोगों ने नजदीक जाकर देखा तब उन्हें इस गोली कांड की जानकारी हुई।
#TwoMiscreantsShotInTheLegDuringAPoliceEncounter. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 03:10 IST
Lalitpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गाेली #TwoMiscreantsShotInTheLegDuringAPoliceEncounter. #VaranasiLiveNews
