Bareilly News: दिनदहाड़े दो लाख की लूट, दोस्त पर साजिश का आरोप
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े तमंचा तानकर एक युवक से दो लाख रुपये लूट लिए गए। पीड़ित ने रुपये निकलवाने साथ गए अपने दोस्त पर साजिश रचकर लूट करवाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना अलीनगर के पास हुई।रतना चुन्नीलाल गांव निवासी बिंटू लकड़ी का कारोबार करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह लकड़ी बिक्री से प्राप्त रुपये रिश्ते के भतीजे उवैश के खाते में डलवाते थे। 29 अक्तूबर को बिंटू ने उवैश के यूनियन बैंक रिठौरा शाखा के खाते में दो लाख रुपये डाले थे। शुक्रवार को उवैश से ये रुपये निकालने के लिए कहा। उवैश ने बताया कि उसके दोस्त मोहनिश को रुपयों की जानकारी थी। इस पर वह मोहनिश के साथ दोपहर 12 बजे बैंक शाखा गए।बैंक से रुपये निकालने के बाद उवैश और मोहनिश बाइक से गांव लौट रहे थे। आरोप है कि अलीनगर के पास मोहनिश भोजीपुरा जाने की बात कहकर बाइक से उतर गया। अलीनगर से आगे एक ट्यूबवेल पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा तानकर उवैश को रोका। दोपहर करीब एक बजे बदमाशों ने उवैश के पिट्ठू बैग से दो लाख रुपये लूट लिए और भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। उवैश ने दोस्त मोहनिश पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।वर्जनपीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम गठित की है। लूट की घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। - देवेश सिंह, सीओ हाईवे
#TwoLakhRupeesLootedInBroadDaylight #FriendAccusedOfConspiracy #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 31, 2026, 02:16 IST
Bareilly News: दिनदहाड़े दो लाख की लूट, दोस्त पर साजिश का आरोप #TwoLakhRupeesLootedInBroadDaylight #FriendAccusedOfConspiracy #VaranasiLiveNews
