Ludhiana News: जमीनी विवाद पर गोलीबारी, दो की मौत, एक घायल

संवाद न्यूज एजेंसीश्री खडूर साहिब। तरनतारन के पहुविंड गांव में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और मामले की आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। यह विवाद गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह और सुखराज सिंह राजू के गुटों के बीच करीब डेढ़ बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था। इस संबंध में कई बार पंचायतें भी बैठें, लेकिन दोनों गुट जमीन पर अपना अधिकार जताते रहे। शनिवार को दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई, फिर दोनों गुटों ने राइफल और पिस्तौल निकाल लिए और दस मिनट तक गोलीबारी की। गोलीबारी में सुखराज सिंह राजू की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गुरनूर सिंह घायल हो गया। अमरजीत सिंह के गुट के निर्मल सिंह की भी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक अतुल सोनी और थाना प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह, रणदीप सिंह राणा, शरणजीत सिंह, कुलवंत सिंह, दलजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, कालू सिंह और सरबजीत कौर सहित नौ नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा छह अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

#TwoKilled #OneInjuredInFiringOverLandDispute #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 16, 2026, 11:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ludhiana News: जमीनी विवाद पर गोलीबारी, दो की मौत, एक घायल #TwoKilled #OneInjuredInFiringOverLandDispute #VaranasiLiveNews