Kangra News: अवैध खनन पर दो जेसीबी मशीनें, पांच टिपर और एक ट्रैक्टर जब्त
नूरपुर/कंडवाल (कांगड़ा)। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटी चक्की खड्ड में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ नूरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीनों, एक ट्रैक्टर और पांच मल्टी-एक्सल टिपरों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को सीआईए नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं अवैध गतिविधियों की निगरानी पर थी। इसी दौरान कंडवाल स्थित चक्की पुल के समीप चक्की खड्ड में भारी मशीनरी से अनाधिकृत खनन किए जाने का मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए इन वाहनों को जब्त किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा ने कहा कि प्राकृतिक संपदा के अवैध दोहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
#TwoJCBMachines #FiveTippers #AndATractorSeizedForIllegalMining. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 18, 2026, 17:45 IST
Kangra News: अवैध खनन पर दो जेसीबी मशीनें, पांच टिपर और एक ट्रैक्टर जब्त #TwoJCBMachines #FiveTippers #AndATractorSeizedForIllegalMining. #VaranasiLiveNews
