Gurugram News: वार्ड 17 में दो अवैध बोरवेल सील

सीएम फ्लाइंग टीम, बिजली बोर्ड और निगम की संयुक्त कार्रवाई से अवैध दोहन पर रोक अमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। नगर निगम क्षेत्र में अवैध जल दोहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को वार्ड संख्या-17 में सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सीएम फ्लाइंग टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर क्षेत्र में संचालित दो अवैध बोरवेल को सील किया गया।कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार एवं वार्ड के एसडीओ वसीम अकरम के नेतृत्व में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। इस संयुक्त कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग टीम से एसआई नरेंद्र कुमार व बिजली बोर्ड की टीम ने भी सहयोग दिया। टीम के अचानक निरीक्षण से क्षेत्र में अवैध रूप से बोरवेल संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान दो स्थानों पर बिना अनुमति संचालित बोरवेल पाए गए, जिनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूजल के अवैध दोहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि भूजल संरक्षण को लेकर सरकार एवं प्रशासन गंभीर है। बिना अनुमति बोरवेल चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे जल स्तर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

#TwoIllegalBorewellsSealedInWard17 #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 14:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: वार्ड 17 में दो अवैध बोरवेल सील #TwoIllegalBorewellsSealedInWard17 #VaranasiLiveNews