Panipat News: इलाकों की लड़ाई में किन्नरों के दो गुट भिड़े

समालखा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने और अपने-अपने क्षेत्र के वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने तक जा पहुंची। पुलिसकर्मियों के सामने ही काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा और हंगामा चलता रहा। पुलिस शिकायत के आधार पर एक पक्ष को गिरफ्तार करने लगी तो किन्नरों ने थाने में प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनमें बाद में समझौता हो गया। मामला तीन दिन पहले का है। विवाद की मुख्य वजह ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगने के क्षेत्र को लेकर थी। एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोग उनके निर्धारित क्षेत्र में जाकर वसूली कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई और मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष जीआरपी थाने पहुंचे। थाने में जीआरपी चौकी प्रभारी जसबीर ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बहस बंद नहीं हुई। पुलिस के समझाने के बावजूद जब विवाद नहीं थमा, तो विरोध जताते हुए कुछ किन्नरों ने थाने परिसर में ही कपड़े उतारकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी और असहज स्थिति पैदा हो गई।विवाद के दौरान एक पक्ष ने पुलिस में शिकायत दी। इनमें बाद में जीआरपी और प्रबुद्ध लोगों की मध्यस्थता के बाद समझौता हो गया। जीआरपी चौकी प्रभारी जसबीर ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और इस तरह के विवाद से आमजन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। संवाद

#TwoGroupsOfTransgenderIndividualsClashedOverTerritorialDisputes. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 03:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: इलाकों की लड़ाई में किन्नरों के दो गुट भिड़े #TwoGroupsOfTransgenderIndividualsClashedOverTerritorialDisputes. #VaranasiLiveNews