Mandi News: चिंतपूर्णी कॉलेज की दो छात्राओं को मिला डिजिटल शिक्षा वाउचर सम्मान

अंकिता गुलेरिया और तनवी शर्मा को 16 हजार रुपये का वाउचर, पढ़ाई और शोध कार्य में मिलेगा लाभसंवाद न्यूज एजेंसी चिंतपूर्णी (ऊना)। श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी की दो मेधावी छात्राओं अंकिता गुलेरिया और तनवी शर्मा को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय सहगल ने बताया कि दोनों छात्राओं को 16,000 रुपये का डिजिटल वाउचर प्रदान किया गया है। इस वाउचर की सहायता से वे लैपटॉप, टैबलेट या अन्य डिजिटल उपकरण खरीद सकेंगी, जिससे उनकी पढ़ाई और शोध कार्य को और अधिक गति मिलेगी।प्राचार्य ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा रहा है।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। छात्राओं ने इस सम्मान के लिए सरकार और कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

#TwoGirlStudentsOfChintpurniCollegeReceivedDigitalEducationVoucherAward #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 16:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: चिंतपूर्णी कॉलेज की दो छात्राओं को मिला डिजिटल शिक्षा वाउचर सम्मान #TwoGirlStudentsOfChintpurniCollegeReceivedDigitalEducationVoucherAward #VaranasiLiveNews