Noida News: सी-डैक में अगस्त बैच के प्रवेश के लिए दो दिन शेष
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित सी-डैक में अगस्त 2026 बैच के पीजी सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून निर्धारित की गई है। पूर्व में पीजी डिप्लोमा के नाम से संचालित ये पाठ्यक्रम अब पीजी सर्टिफिकेट के रूप में चलाए जा रहे हैं और एनसीवीईटी से मान्यता प्राप्त हैं। संस्थान में एडवांस्ड कंप्यूटिंग, वीएलएसआई डिजाइन, बिग डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर सिस्टम एंड सिक्योरिटी जैसे कोर्स संचालित होंगे। प्रवेश के लिए बीटेक, बीई, एमसीए या एमएससी योग्यता निर्धारित है। सी-कैट परीक्षा 4 और 5 जुलाई को होगी, जबकि कक्षाएं 24 अगस्त से शुरू होंगी। संस्थान के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
#TwoDaysLeftForC-DACAugustBatchAdmissions #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 19:49 IST
Noida News: सी-डैक में अगस्त बैच के प्रवेश के लिए दो दिन शेष #TwoDaysLeftForC-DACAugustBatchAdmissions #VaranasiLiveNews
