Delhi News: दो कॉम्पेक्टर शुरू, तीन इलाकों के कूड़े का होगा निस्तारण

नई दिल्ली। एमसीडी ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशांत विहार के सफेदवाला पार्क में दो कॉम्पेक्टर शुरू किए हैं। महापौर प्रवेश वाही ने बृहस्पतिवार को इनका उद्घाटन किया। इन कॉम्पेक्टर के माध्यम से प्रशांत विहार, रोहिणी सेक्टर-9 और सेक्टर-13 समेत आसपास के इलाकों से एकत्र कूड़े को मशीन से दबाकर सीधे ढलाव तक भेजा जा सकेगा। इससे कूड़े के खुले में फैलने की समस्या कम करने में मदद मिलेगी।महापौर ने कहा कि दिल्ली में कई स्थानों से कूड़ा संवेदनशील बिंदुओं (गारबेज वल्नरेबल पॉइंट्स) को हटाया जा रहा है। क्षेत्रीय उपायुक्तों और स्वच्छता निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी कूड़ा जमा न होने दें और त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने नागरिकों से गीले और सूखे कूड़े को घर पर ही अलग-अलग करने की अपील की। महापौर के मुताबिक, निगम की ओर से डस्टबिन वितरित किए जा रहे हैं और हाउसिंग सोसाइटियों में गीले कूड़े से खाद बनाने के लिए एरोबिन भी लगाए गए हैं। इस मौके पर उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के उपायुक्त अंशुल सिरोही समेत निगम के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो

#TwoCompactorsOperational;WasteFromThreeAreasWillBeDisposedOf #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 19:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: दो कॉम्पेक्टर शुरू, तीन इलाकों के कूड़े का होगा निस्तारण #TwoCompactorsOperational;WasteFromThreeAreasWillBeDisposedOf #VaranasiLiveNews