Meerut News: सीसीएसयू के दो शोधार्थियों का पीजीटी में चयन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के दो मेधावी शोधार्थियों डॉ. सबा परवीन एवं अमित कुमार का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा में चयन हुआ है। दोनों की सफलता से विभाग में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक कुमार ने दोनों चयनित शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। विभाग के शिक्षकों डॉ. वाईपी सिंह, डॉ. अरविंद सिरोही, डॉ. दीपेंद्र, डॉ. डीएन. भट्ट, डॉ. नेहा गर्ग ने भी उन्हें बधाई दी है। संवाद

#TwoCCSUResearchScholarsSelectedForPGTPosts. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 20:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: सीसीएसयू के दो शोधार्थियों का पीजीटी में चयन #TwoCCSUResearchScholarsSelectedForPGTPosts. #VaranasiLiveNews